19 Apr 2024, 11:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर के दरवाजे पर लगाए ये 4 चीजे - खुल जाएगी आपकी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 12:03PM | Updated Date: Jun 30 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माना जाता है की ज्योतिष के उपायों का जीवन में एक खास महत्व होता है। ऐसे में हिन्दू वास्तुशास्त्र को तो महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन साथ ही साथ चीन के वास्तु को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, वास्तु तत्वों का अविष्कार चीन में किया गया है । बताया जाता है की चीन का वास्तु जीवन में खुशियाँ दिलाने में मदद करता है। ऐसे ही कुछ उपाय आज हम आपको बताने जा रहे है जिससे आपके जीवन में खुशियाँ तो आयेगी ही साथ ही आपकी किस्मत भी खुल जाएगी।
 
फेंगशुई में ऐसे कई उपायों के बारे में ज़िक्र किया गया है, जिससे अगर व्यक्ति अपने जीवन में अपनाएं तो घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ खुशियों का आगमन भी ज़रूर होता है। आइए बताते हैं उन उपायों के बारे में।
 
 
बताया जाता है की फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे पर यदि ये 4 चीज़े लगते है तो आपकी किस्मत बदलने में देर नहीं लगेगी, साथ ही आपके घर की दरिद्रता भी दूर हो जाएगी,इनमे पहली चीज़ है -
 
विंड चाइम
आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर विंड चाइम ज़रूर लटकाना चाहिए क्योंकि इसे लटकाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना शुरू हो जाता है।
 
बांस का पौधा
बांस के पौधे को सुख व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इस कारण से बांस के पौधे को घर के मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में ही लगाना बहुत शुभ होता है और साथ ही इससे घर में आने वाली नेगेटिविटी का नाश भी होता है।
 
मछलियों का जोड़ा
मछलियों के जोड़े को घर पर टांगने से धन में काफी इजाफ़ा होता है और इसी के साथ फेंगशुई के अनुसार यह शुभ और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।
 
चीनी सिक्कों
अगर आपको पैसों की कमी रहती है, तो घर के मुख्य दरवाजे पर चीनी सिक्कों को लटकाना चाहिए और इन सिक्कों को लाल रंग के रिबन में ही टांग देंगे तो सही रहेगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »