20 Apr 2024, 07:31:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शास्त्रों के अनुसार कभी ना करें इन चीजों का दान, फायदे की जगह होता है नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 11:01AM | Updated Date: Jun 26 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शास्त्रों में दान धर्म को महान पुण्य का कार्य बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति दान धर्म करता है, उसके जीवन से कष्ट दूर होते हैं और उसका जीवन सुखी होता है। शास्त्रों के मुताबिक दान धर्म करने से व्यक्ति का ना केवल यह जन्म सुधरता है, बल्कि परलोक में भी व्यक्ति सुखी रहता है। पुराणों की मान्यता के अनुसार दान धर्म करने से व्यक्ति का आने वाला जन्म भी सुख पूर्वक बीतता है। यही वजह है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ ना कुछ दान पुण्य का कार्य करता रहता है। परंतु अज्ञानता वश कभी-कभी हम कुछ ऐसी चीजें दान कर देते हैं, शास्त्रों के अनुसार जिन चीजों को दान करना वर्जित माना गया है। माना जाता है कि कुछ ऐसी चीजें होती है जिनको व्यक्ति को भूल कर भी दान नहीं करना चाहिए। इन वस्तुओं को दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख आने के बजाय, व्यक्ति को नुकसान का सामना करना पड़ता है।

आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वस्तुएं है, जिन्हें दान करने से व्यक्ति को बचना चाहिए-
 
झाड़ू का दान- हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह लगभग हर घर में मौजूद होता है।और हमारे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होता है। ऐसा माना जाता है कि भूल कर भी कभी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए अन्यथा मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है और घर में पैसे की कमी होने लगती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »