29 Mar 2024, 13:43:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

काली बिल्ली का रास्ता काटना होता है शुभ - देती है ये संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 12:05PM | Updated Date: Jun 23 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्सर ऐसा माना जाता है कि अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं और अगर काली बिल्ली आपका रास्ता काट जाए तो आप अपने काम में सफल नहीं हो पाएंगे। कहा तो ये भी जाता है कि बिल्ली के रास्ता काट जाने पर कुछ देर के लिए ठहर जाना चाहिए, इससे अपशगुन का प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ परिस्थिति में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं होता।
 
बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जब बिल्ली बायीं ओर से रास्ता काटते हुए दायीं ओर जाए। इसके अलावा अन्य स्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि कुत्ते की तरह बिल्ली की छठी इन्द्री काफी विकसित होती है इसलिए ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले जान लेती है।
 
बिल्ली देती है धन आगमन का संकेत-
ऐसी मान्यता है कि अगर दीपावली की रात घर में बिल्ली आए, तो वो लक्ष्मीजी के आने का संकेत है। इतना ही नहीं अगर बिल्ली घर में बच्चे को जन्म दे तो वो भी काफी शुभ माना जाता है। यह अलग बात है कि बिल्ली बच्चों को पालने के लिए घर में चुपके से आकर दूध पी जाती है लेकिन, बुरा मत मानिए वह आपके लिए धन आगमन का भी शुभ संकेत देती है। किसी शुभ कार्य से कहीं जा रहे हों और बिल्ली मुंह में मांस का टुकड़ा लिए हुए दिखाई दे तो ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए, काम सफल होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »