आज वेद संसार हिन्दू वास्तुशास्त्र को छोड़ चीन के वास्तुशास्त्र के बारे में आपको बताने जा रहा है, जो आपके जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करेगा। यूं तो फेंगशुई में ऐसे कई उपायों के बारे में ज़िक्र किया गया है, जिससे अगर व्यक्ति अपने जीवन में अपनाएं तो घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ खुशियों का आगमन भी ज़रूर होता है।
वहीं, अगर आपके घर में कुछ ऐसी परेशानियां हैं, जो आपको चैन की ज़िंदगी नहीं जीने दे रही है, जिनके वजह से घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब हो गई है. तो घबराए नहीं, क्योंकि फेंगशुई के कुछ उपाय, जिनसे आपको हर तरह की समस्याओं से छुटकारा आसानी से मिल सकता है।
फेंगशुई के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर अगर आप उन खास 5 चीज़ों को रखते हैं, तो आपकी किस्मत बदलने में देर नहीं लगेगी व आपके घर से दरिद्रता दूर भाग जाएगी।
फेंगशुई के अनुसार आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर विंड चाइम ज़रूर लटकाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि फेंगशुई की मानें तो इसे लटकाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही घर में धन का आगमन हमेशा बना रहता है।
वहीं, चीनी वास्तुशास्त्र की मानें तो फेंगशुई में बांस के पौधे का भी विशेष महत्व माना गया है। बता दें कि बांस के पौधे को सुख व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांस के पौधे को घर के मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में ही लगाना बहुत शुभ होता है और साथ ही इससे घर में आने वाली नेगेटिविटी का नाश भी होता है।
अगर आप एक व्यापारी और व्यापार का काम किया करते हैं, तो तरक्की पाने के लिए अपने कार्यालय में धातु की मूर्ति को ज़रूर रखें। ध्यान रहे कि ऐसा करना फेंगशुई में अच्छा और शुभ माना जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सत्य है कि मछलियों के जोड़े को घर पर टांगने से धन में काफी इजाफ़ा होता है। फेंगशुई के अनुसार यह शुभ और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।
अगर आपके घर में आए दिन पैसों की कमी रहती है, तो ऐसे में फेंगशुई के अनुसार आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर चीनी सिक्कों को लटकाना चाहिए। ध्यान रखें कि इन सिक्कों को लाल रंग के रिबन में ही टांगना उत्तम माना जाता है।