28 Mar 2024, 21:48:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की इस विधि से करें पूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 9:46AM | Updated Date: Apr 9 2019 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवरात्रि का चौथा दिन : कुष्मांडा 
रूप: सरस, सौम्य और मोहक 
भुजाएं: आठ
वाहन: सिंह 
पूजा करने से समस्त रोग का नाश होता है
 
नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। मां का ये रूप बेहद ही शांत, सौम्य और मोहक है। इनकी आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा कहते हैं । इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है।
 
 सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है। मां कूष्माण्डा की पूजा निम्नलिखित मंत्र से करनी चाहिए। या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। 
 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। 
कहते हैं जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। मां कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है।

ऐसे करें पूजा
दुर्गा पूजा के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करना चाहिए। फिर मन को अनहत चक्र में स्थापित करने हेतु मां का आशीर्वाद लेना चाहिए। सबसे पहले सभी कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करें फिर मां कुष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लेकर मां को प्रणाम कर इस मंत्र का ध्यान करें।
 
सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।
फिर मां कुष्मांडा के इस मंत्र का जाप करें।
या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
मां की पूजा के बाद महादेव और परमपिता ब्रह्मा जी की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »