20 Apr 2024, 07:23:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वर्ष 2019 में आएंगे इतने सूर्य और चंद्र ग्रहण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2019 5:58PM | Updated Date: Jan 1 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वर्ष 2019 में विश्व में 3 ग्रहण होंगे जिनमें मात्र 2 ग्रहण ही भारतवर्ष में दृश्यमान होंगे।
 
1. खग्रास सूर्यग्रहण- वर्ष 2019 का प्रथम ग्रहण सूर्यग्रहण होगा, जो 2 जुलाई 2019 को लगेगा। यह खग्रास सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में कहीं भी दृश्यमान नहीं होगा। भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण इस सूर्यग्रहण के यम-नियम भारत में रहने वाले निवासियों पर प्रभावी नहीं होंगे।
 
2. खंडग्रास चंद्रग्रहण- वर्ष 2019 का दूसरा ग्रहण चंद्रग्रहण होगा, जो 16 जुलाई 2019 को लगेगा। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं धनु-मकर राशि पर मान्य होगा। ग्रहण का स्पर्श काल रात्रि 1 बजकर 32 मिनट, मध्यकाल रात्रि 3 बजकर 1 मिनट एवं मोक्ष रात्रि 4 बजकर 30 मिनट पर होगा। ग्रहण का पर्वकाल 2 घंटा 58 मिनट का रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »