पहली बार यौम संबंध बनाना काफी आशंकित हो सकता है, खासकर पुरुषों के लिए। हर किसी के पास अपने पहले यौन संबंध से जुड़ी कुछ यादें होती हैं। यह विभिन्न कारणों से लंबे समय तक नहीं रह पाता है। यौन संबंध के दौरान, पुरुषों को अच्छा परफॉर्म करना पड़ता है, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ पुरुष जल्दी से इजैकुलेट हो जाते हैं। यह कई लोगों के लिए आम समस्या होती हैं। लेकिन अगर यह समस्या आपको अक्सर देखने को मिलती है तो आपको डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।
यदि आप पहली बार यौन संबंध बना रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि आपको पहले कोई अनुभव नहीं हुआ है और इस वजह से आप अपनी उत्तेजना को नियंत्रित करने में विफल हो सकते हैं। यही कारण है कि यौन संबंध बनाते वक्त पुरूष कम समय लेते हैं। लेकिन, यह समस्या समय के साथ कम हो जाती है। जितना अधिक आप यौन संबंध बनाएंगे उतनी आपको जानकारी होगी।
इन समस्याओं के कारण पुरूष पहली बार यौन संबंध बनाते वक्त कम समय लेते हैं। पुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए कि मास्टरबेशन करना और यौन संबंध बनाना दोनों अलग बात होती है। इसलिए, अगर किसी व्यक्ति को मास्टरबेशन करते समय अधिक समय लगता है तो यह इस बात को नहीं दर्शाता है कि पहली बार यौन संबंध बनाते वक्त अधिक समय लगे। लेकिन अगर यह समस्या जल्दी खत्म नहीं होती है तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।