20 Apr 2024, 05:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पुरुषों से तीन साल जवां होता है महिलाओं का दिमाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 12:43PM | Updated Date: Mar 4 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन में हुए एक शोध में सामने आया है कि महिलाओं अपने हमउम्र पुरुषों के मुकाबले तीन साल ज्यादा जवां रहती हैं। ऐसा हम नहीं शोध कह रहा है। माना जाता है कि महिलाओं को दिमाग ज्यादा अर्से तक चलता है और काम करता है। 
आपको बता दें कि इस शोध को अंजाम देने वाली टीम में एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी हैं। वाशिंगटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के तौर पर तैनात मनु गोयल इस शोध में शामिल हुए। मनु का कहना है कि दिमाग का भी अपना मेटाबॉलिज्म है साथ ही शरीर में मौजूद ग्लूकोज और ऑक्सीजन की मात्रा ही तय करती है कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग किस तरह काम करेगा। 
 
बता दें कि 20 से 84 की 121 महिलाओं और 84 पुरुषों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके दिमाग में ग्लूकोज और ऑक्सीजन के प्रवाह का पीईटी स्कैन किया गया है। इसके बाद सारे आंकड़ों के आंकलन के लिए एक तरफ पुरुषों के मस्तिष्क की क्रियाओं के बीच संबधों का पता लगाया गया। दूसरे बार में मस्तिष्क की मेटाबॉलिज्म का परखा गया। दोनों की ही तुलना की गई और पाया गया कि महिलाओं की दिमाग की उम्र उनकी वास्तविक उम्र से3.8 साल ज्यादा जवां थी। वहीं पुरुषों की सिर्फ 2.4 साल की उम्र थी। 
 
इस शोध का ये मतलब ये नहीं निकाला गया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का दिमाग ज्यादा तेजी से उम्रदराज होता है। बल्कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का दिमाग 3 साल देर से वयस्क होता है। शोध ये भी कहता है कि हमारा दिमाग पूरी तरह से ग्लूकोज से संचालिता होता है। लेकिन ये इसपर निर्बर करता है कि दिमाग ग्लूकोज का इस्तेमाल किस तरह से करता है। इस हिसाब से ही दिमाग के उम्र बढ़ने की विवेचना औ हो रहे परिवर्तनों को जाना जा सकता है। इसके लिए दिमाग में जाने वाले ग्लूकोज और ऑक्सीजन से ही अनुमान लगाया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »