20 Apr 2024, 21:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री :
 
सेवई- ¾ कप,
पानी- 1 कप,
तेल- 2-3 चम्मच, 
आजवाइन-1/2 चम्मच, 
प्याज- 1 बारीक कटा, 
शिमला मिर्च - 1 कप बारीक कटी, 
टमाटर - 1 कटा हुआ,
हरी मटर - 3 बड़े चम्मच, 
आलू - ½ कप क्यूब्स में कटे हुए, 
नमक - स्वादानुसार, 
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी, 
धनिया - बारीक कटी, 
नींबू रस - 1 चम्मच
 
विधि :
पैन गर्म करें और उसमें तेल डालें। तेल गर्म हो जाने पर सबसे पहले अजवाइन डालें। तड़का लगने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब बाकी सब्जियों को भी डालकर हल्का भून लें। थोड़ा पक जाने के बाद इसमें टमाटर डालें। और फिर सेवईयां डालें।
 
आप चाहे तो सेवईं को अलग से भूनकर भी इसमें डाल सकती हैं। अब इसमें नमक, आलू, नींबू का रस और पानी डालें। ढ़क्कन बंद कर पानी के सूख जाने तक इसे पकाएं। अब आंच बंदकर हरी धनिया डालें। ऊपर से मैगी मसाला डालकर सर्व करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »