24 Apr 2024, 16:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

स्प्रिंग अनियन पराठा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 4:49PM | Updated Date: Jul 14 2018 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री:
 
आटा - 130 ग्राम,
कद्दूकस पनीर - 55 ग्राम,
बारीक कटा हरा प्याज - 70 ग्राम,
बारीक कटी हरी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच,
नमक - 1 छोटा चम्मच,
पानी - 100 मिलीलीटर,
तेल - जरूरत अनुसार
 
विधिः
 
पनीर और हरे प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 130 ग्राम आटा ले ले, अब इसमें 55 ग्राम कद्दूकस पनीर, 70 ग्राम हरा प्याज, 1/2 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच नमक और 100 मिलीलीटर डालकर अच्छे से मिलाये और मुलायम गूंथ लें।
अब इस आटे की मध्यम आकार की लोई बना ले और इसमें तैयार किए हुए मिश्रण का कुछ हिस्सा लेंकर भर दे, और इसे पराठे की तरह बेल लें।
 
अब एक तवे को गैस पर रखकर गर्म करे और इसके ऊपर बेला हुआ पराठा डाले, अब इसे दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तेल लगाकर सीख ले।  लीजिए आपका पनीर एंड स्प्रिंग अनियन प्याज परांठा रेडी है, ताजा दही या मक्खन के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »