29 Mar 2024, 20:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सलाद बनाना बेहद आसान और काफी प्रसिद्ध है। इस बनाने के लिए आपको आधी उबली सब्जियों को क्रीम में डालना होगा। रशियन सलाद बनाने के लिए आपको पाइनएप्पल, फ्रेंच बीन्स, गाजर, आलू और हरे मटरों की आवश्यकता है।
 
सामग्री:
 
2 और ½ कप फ्रेंच बीन्स, गाजर, हरे मटर और आलू (कटे और आधे उबले), 
½ कप कैन्ड पाइनएप्पल (कटी हुई),
 ½ कप क्रीम, 
½ कप मेयोनीज़,
 ½ टी स्पून चीनी, 
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च। 
 
विधि: 
 
एक बड़ा प्याला लें और इसमें फ्रेंच बीन्स, गाजर, हरे मटर और आलू और पाइनएप्पल दाल दें। इसमें मेयोनीज़, नमक, चीनी और काली मिर्च डालकर सही तरह मिला लें। फिर इसमें ताजी क्रीम डालकर फिर से मिला लें। इसके बाद इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी रशियन सलाद तैयार है। इसे ठंडा ही परोसें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »