26 Apr 2024, 00:45:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

सर्दी के मौसम में बनाएं टेस्टी एंड स्पाइसी गोभी के पकोड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 1:41PM | Updated Date: Nov 17 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सर्दी के मौसम में चाय या कॉफी के साथ गर्मा-गर्म पकोड़े खाना किसे पसंद नहीं होगा। अगर आप भी ठंड के इस मौसम में स्पाइसी और क्रिस्पी पकोड़ों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको गोभी के पकोड़े बनाने की रेस्पिी बताने जा रहे हैं। इन्हें घर पर बनाना बेहद आसान है और सबसे बड़ी बात की आप इसे अपने टेस्ट के हिसाब से बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि:- 

सामग्री
-पानी -  जरूरत अनुसार, > फूलगोभी 
(कटी हुई) - 300 ग्राम, > मैदा - 150 ग्राम, > हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच, > नमक - 2 छोटे चम्मच,  > चीनी - 3 छोटे चम्मच, > कलौंजी - 1/2 छोटा चम्मच, > खसखस - 1 छोटा चम्मच,  > हरी मिर्च - 2 छोटे चम्मच, > तेल - 2 बड़े चम्मच, > तेल - फ्राई करने के लिए, > सेंधा नमक - गार्निशिंग के लिए।
 
बनाने की विधि
- मध्यम आंच पर एक बर्तन में पर्याप्त पानी डालकर उबाल लें। 
-  इसमें 300 ग्राम कटी हुई फूलगोभी डालकर ढक्कन के साथ कवर कर दें।
-  फिर इसे 5-7 मिनट के लिए उबालें और निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें।
- एक बाउल में 150 ग्राम मैदा, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 2 छोटे चम्मच नमक, 3 छोटा चम्मच चीनी, 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी, 1 छोटा चम्मच खसखस, 2 छोटे चम्मच हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच तेल और 400 मिलीलीटर पानी डालकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
-  अब गोभी को मैदे के तैयार मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से डिप करें।
-  मध्यम आंच पर एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल डालकर गर्म करें। इसमें गोभी को डालकर सुनहरा भूरा और खस्ता होने तक फ्राई करें। बाद में इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
-  इसके बाद इस पर सेंधा नमक छिड़कें।
-  आपके गोभी के पकोड़े तैयार हैं, इसे कैचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »