20 Apr 2024, 18:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

घर पर बनाएं बघारा बेंगन की स्वादिष्ट सब्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 2:10PM | Updated Date: Nov 15 2017 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप भी बेंगन खाने के शौकीन हैं, तो इस बार घर पर बघारा बेंगन बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि:-

सामग्री

- बैंगन - 250 ग्राम, तेल - फ्राई करने के लिए

-  तेल - 2 छोटे चम्मच,  मेथी के बीज - 1/4 छोटा चम्मच, जीरा - 1 छोटा चम्मच, धनिया के बीज - 1 छोटा चम्मच, मूंगफली - 2 बड़े चम्मच,  तिल के बीज - 1 बड़ा चम्मच, खसखस - 1 छोटा चम्मच,  कटा हुआ नारियल - 50 ग्राम, - 1 बड़ा चम्मच,  तेज पत्ता - 2, सरसों के बीज - 1 छोटा चम्मच,  हरी मिर्च - 3,  करी पत्ता - 10

-  अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच, लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच,  प्याज का पेस्ट - 130 ग्राम,

-  टमाटर प्यूरी - 130 ग्राम, हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच, धनिया पाऊडर - 1/2 छोटा चम्मच, जीरा पाऊडर - 1/2 छोटा चम्मच,  लाल मिर्च - 3/4 छोटा चम्मच, नमक - 1 छोटा चम्मच, इमली का गूदा - 60 ग्राम, पानी - 220 मिलीलीटर, -  धनिया - गार्निशिंग के लिए।

बनाने की विधि

-   सबसे पहले 250 ग्राम बैंगन लेकर उन्हें वीडियो में दिखाए अनुसार काट लें। मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें कटे हुए बैंगन डालकर फ्राई कर लें।

- एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें 1/4 छोटा चम्मच मेथी के बीज, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच धनिये के बीज डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

-  फिर इसमें 2 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने डालकर तब तक भूनें, जब तक कि वह सुनहरे भूरे नहीं हो जाते। 

-  अब इसमें 1 बड़ा चम्मच तिल के बीज, 1 छोटा चम्मच खसखस, 50 ग्राम नारियल डालकर 2 मिनट तक हिलाएं। इसके बाद इसे ठंडा होने दें।

-  इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे एक तरफ रख दें। 

-  एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें 2 तेज पत्ता, 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज, 3 हरी मिर्च, 10 करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

-  इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।

-  फिर 130 ग्राम प्याज का पेस्ट डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि इसकी कच्ची गंध चली न जाए।  

-  इसमें 130 ग्राम टमाटर प्यूरी डालकर ग्रेवी के गाढ़े होने तक पकाएं।

-  इसके बाद इसमें ब्लैंड किया हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

-  अब 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाऊडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाऊडर, 3/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

-  इसमें 60 ग्राम इमली का गूदा, 220 मिलीमीटर पानी डालकर मिलाएं।

-  इस मिश्रण में फ्राई किए बैंगन डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

-  इसे ढक्कन के साथ ढक दें और 10 मिनट तक पकाएं।

- आपके बेंगन तैयार हैं, इसे धनिया के साथ गार्निश करके सर्व करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »