19 Apr 2024, 19:44:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

बच्चों के लिए घर पर बनाएं गार्लिक नूडल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 1:10PM | Updated Date: Nov 14 2017 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बच्चे खासतौर पर नूडल्स खाने के शौकीन होते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए घर पर नूडल्स बनाने की तैयारी में हैं, तो इस बार गार्लिक नूडल्स जरूर ट्राई करें। यह आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगी।
आईए जानते हैं इसे बनाने की विधि:- 
 
सामग्री
(चिली गार्लिक ऑयल के लिए)
तेल - 200 मिलीलीटर
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
(गार्लिक नूडल्स के लिए)
पानी - 2 लीटर
तेल - 1 छोटा चम्मच
नूडल्स - 280 ग्राम
पानी - जरूरत अनुसार
तेल - 1 बड़ा चम्मच
चिली गार्लिक आॅयल - 50 मिलीलीटर
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
प्याज - 90 ग्राम
नमक - 1 छोटा चम्मच
चिली सॉस - 2 बड़े चम्मच
सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
सिरका - 2 छोटे चम्मच
चिली गार्लिक आॅयल - 1 चम्मच
हरा प्याज - 2 बड़े चम्मच
 
बनाने की विधि
(चिली गार्लिक आॅयल बनाने के लिए)
- मध्यम आंच पर एक पैन में 200 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे 15-20 मिनट तक पकाएं या जब तक लहसुन गहरे भूरे रंग के न हो जाए। लहसुन को जलने से रोकने के लिए इसे बीच-बीच में हिलाते रहे।
-  इस मिश्रण को एक कपड़े में डालकर अच्छी तरह से दबाएं, ताकि सारा तेल बाउल में निकल जाए।
-  इसके बाद इसे ठंडा होने दें।  
-  आपका चिली गार्लिक आॅयल तैयार है।
(गार्लिक नूडल्स बनाने के लिए)
- एक कड़ाही में 2 लीटर पानी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें 1 छोटा चम्मच तेल और 280 ग्राम नूडल्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- जब नूडल्स पूरी तरह से पक जाएं, तो इन्हें एक बड़ी छन्नी में निकाल लें और इस पर ठंडा पानी डाल दें। 
- इसके बाद नूडल्स पर 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मिक्स करें। फिर इसे एक तरफ रख दें।
- मध्यम आंच पर एक पैन में 50 मिलीलीटर चिली गार्लिक आॅयल डालकर गर्म करें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर कुछ मिनट तक हिलाएं।
- अब इसमें 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
- फिर 90 ग्राम प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- इसमें 280 ग्राम उबले हुए नूडल्स, 1 छोटा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच चिली सॉस, 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 2 छोटे चम्मच सिरका, 1 बड़ा चम्मच चिली गार्लिक आॅयल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद 2 बड़े चम्मच हरा प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- आपके गार्लिक नूडल्स तैयार हैं, इन्हें गर्मा-गर्म सर्व करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »