23 Apr 2024, 17:35:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

छठ पूजा के लिए घर में ऐसे बनाएं ठेकुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 3:03PM | Updated Date: Oct 27 2017 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिवाली के बाद होने वाली छठ पूजा में विशेषतौर पर ठेकुआ बनाया जाता है। छठ पूजा में यह एक प्रकार के प्रसाद के रूप में शामिल किया जाता है।
 
स्वाद में मीठे, खस्ते और बिस्किट की जैसे दिखने वाला ठेकुआ बिहार और झारखंड की पारंपरिक डिश है। इस रेसिपी को ट्राई करके आप भी घर में ठेकुआ बना सकती हैं।

ऐसे बनाएं
- ठेकुआ को बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- इसके बाद आधा कप पानी में गुड़ के टुकड़ों को डालकर गर्म करें।
- गुड़ के पानी में घुल जाने के बाद इसे छान लें।
- गुड़ वाले पानी में थोड़ा घी डाल दें।
- अब आटे में इलायची और नारियल डाल दें।
- इसके बाद गुड़ वाले पानी से आटा गूंथ लें।
- ध्यान रहे कि आटा बिल्कुल सख्त हो।
- आटे की मनचाहे आकार में लोई बनाते हुए ठेकुआ के सांचे पर रखकर दबाएं।
- इस तरह ठेकुआ तैयार हो जाएगा।
- इसके बाद गरम तेल में धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक तल लें।
- ठंडा होने पर सर्व कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »