28 Mar 2024, 21:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

चाय के साथ कुछ खास कुकीज सर्व करनी हैं या बच्चों को पिकनिक के लिए कुछ लाइट पैक करके देना है। चॉकलेट कुकीज की यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट आॅप्शन है। यह बनाने में आसान और खाने में भी स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि।
 
सामग्री
मैदा- 360 ग्राम, मक्खन- 200 ग्राम, कैस्टर शुगर- 100 ग्राम, सूजी- 2 बड़े चम्मच, कोको पावडर- 40 ग्राम, कद्दूकस की हुई चॉकलेट- 120 ग्राम, दूध- 110 मिलीलीटर, चॉकलेट- 250 ग्राम।
 
विधि
एक बाउल में 200 ग्राम मैदा, 200 ग्राम मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें 100 ग्राम कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच सूजी, 40 ग्राम कोको पावडर, 120 ग्राम चॉकलेट डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद 110 मिलीलीटर दूध डालकर इसे सख्त आटे की तरह गूंध लें। अब आटे को बराबर भागों में विभाजित करके इसे रोल करें और अंगूठे की मदद से दबाकर इसके बीच में जगह बनाएं। ओवन को 400 डिग्री फेरेनाइट/200 डिग्री फेरेनाइट पर हीट करें और तैयार मिश्रण को बेकिंग ट्रे में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखकर 12-15 मिनट के लिए बेक करें। फिर 250 ग्राम चॉकलेट को 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। पिघली हुई चॉकलेट को कीप की सहायता से कुकीज में भरें और 10-15 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। आपकी चॉकलेट कुकीज तैयार हैं। इसे प्लेट में डालकर सर्व करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »