29 Mar 2024, 12:11:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

मैंगो कोकोनट बर्फी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 12:46PM | Updated Date: Jun 23 2017 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खाने के बाद कुछ मीठा हो तो इससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। बाजार की मिठाई खाने की बजाए अगर घर पर खुद बना लिया जाए तो सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम आपको घर पर ही मैंगो कोकोनट बर्फी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

सामग्री
- आम का पल्प- 1 किलो, 
- चीनी- 300 ग्राम, 
- नारियल बुरादा- 100 ग्राम
- दालचीनी पाउडर- 1/2 टीस्पून, 
- सूखे मेवे (कटे हुए)।
 
विधि
एक कड़ाही में आम का पल्प डाल कर धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें चीनी,नारियल बुरादा डाल कर अच्छे से मिक्स करें और गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें दालचीनी डालकर पकाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए तो एक प्लेट को ग्रीस करके उसमें बर्फी का पेस्ट इसमें डाल दें। प्लेट को फ्रिज में रातभर के लिए रख दें। इसके बर्फी की तरह पीस काट कर सर्व करें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »