20 Apr 2024, 03:05:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

ये सुपरफूड जो ट्रेंड में हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2017 4:01PM | Updated Date: Jun 11 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया छोटी होती जा रही है। कहीं भी अब किसी भी देश का खाना मिल जाता है, बगैर मौसम के भी। आए दिन हम नई नई तरह की चीजों के फायदों के बारे में सुनते हैं। जानिए इन दिनों कौनसे सुपरफूड ट्रेंड में हैं और ये कितने फायदेमंद हैं।

आसाई बेरी
दक्षिण अमेरिका का यह फल इन दिनों सुपरफूड के रूप में चर्चित है। यह गहरे लाल और नीले रंग की बेरी है जिसे अक्सर स्मूदी के रूप में पिया जाता है। इसे पीस कर इसमें कटे हुए फल मिला लें, तो बेहतरीन नाश्ता तैयार हो जाता है। माना जाता है कि आसाई में ढेरों एंटीआॅक्सीडेंट होते हैं। ये त्वचा को जवान रखने का भी काम करते हैं और खिलाड़ियों की मानें तो खूब ताकत भी देते हैं।

आवोकाडो
यह शायद दुनिया का सबसे अधिक वसा वाला फल है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें मौजूद फैट शरीर को नुकसान नही पहुंचाता, बल्कि कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है। यह दिल के लिए भी अच्छा है और तंत्रिका तंत्र के लिए भी। इसमें ढेर सारे विटामिन होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

चिया बीज
भारत में इन्हें तुकमलंगा के नाम से जाना जाता है। छोटे छोटे से काले और सफेद ये बीज पानी में भिगोने पर फूल जाते हैं। इन्हें दूध में मिला कर या फिर इनकी पुडिंग बना कर खाया जाता है। इनमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 की भारी मात्रा होती है। महज दो चम्मच बीज ही दिन भर के लिए ऊर्जा बनाने के लिए काफी होते हैं।
 
गोजी बेरी
सेहत के लिहाज से इन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल तंदुरुस्त रहता है, ब्लड प्रेशर काबू में रहता है और शरीर को खूब ऊर्जा भी मिलती है।  ये आंखों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। माना जाता है कि इनके सेवन से इनसान लंबे समय तक जवान रह सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »