29 Mar 2024, 06:33:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री:
2 कप पका हुआ चावल, 
3/4 कप गुड़, 
आधा कप बारीक कद्दूकस किया हुआ नारियल, 
2 टीस्पून घी, 
1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर, 
सूखे मेवे
 
विधिः 
 
सबसे पहले कड़ाही को गैस पर कम आंच पर रख कर उसमें जरा सा घी डले। फिर इसके बाद गुड़ को कड़ाही में डालें। गुड़ में 2 चम्मच पानी डालकर गुड़ को पिघला लें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी और मिला दें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाले। नारियल जब गुड़ में अ‍च्‍छी तरह मिल जाए तब इसमें चावल डाल दें। इसके बाद बचा हुआ घी और दालचीनी पाउडर डाल कर इसे अच्‍छी तरह से मिला कर ढंक दें। इसमें काजू-बादाम की कतरनें मिला दें। दालचीनी की जगह इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »