19 Apr 2024, 13:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

बनाएं स्वादिष्ट पंजाबी कढ़ी पकोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 11:12AM | Updated Date: Aug 29 2019 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कढ़ी  पकोड़ा बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है।  कढ़ी अलग अलग प्रदेशो में अलग अलग तरह से बनाई जाती है। कढ़ी भारत का बहुत ही आधुनिक और स्वाद भरा व्यंजन है। आमतौर पर कढ़ी तो खूब खाई होगी, लेकिन इस बार घर पर पंजाबी कढ़ी ट्राई कीजिए। कढ़ी की ये वेरायटी आपको और आपके परिवार वालों को खूब पसंद आएगी।
 
पकोड़ा बनाने की सामग्री :-
प्याज-  2 पीस
मिर्च पाउडर -  1 चम्मच
हल्दी पाउडर -  1 चम्मच
नमक -  स्वाद अनुसार
हरा मिर्च -  4 पीस (कटा हुआ)
बेसन -  1 कप
 
कड़ी बनाने की सामग्री:-
बेसन -  100 ग्राम
दही -  1 कप
हल्दी पाउडर -  1 चम्मच
मिर्च पाउडर -  1 चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट -  1 चम्मच
नमक -  स्वाद अनुसार
तेल -  1 चम्मच
सरसों - 1 चम्मच
जीरा -  1 चम्मच
धनिया के बीज- 1 चम्मच
मेथी -  1 चम्मच
मिर्च -  1 चम्मच
दाल चीनी -  1 पीस
करी पत्ता -  2-3 पीस
प्याज  -  2 पीस (कटा हुआ)
 
बनाने की विधि
कड़ी पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको पकोड़े तैयार करने होंगे। उसके लिए आप सबसे पहले बेसन को ले और उसे छलनी की मदद से छान ले। अब एक बर्तन में बेसन डाले और पानी की सहायता से बेसन को गाढ़ा घोल ले। इस घोल को अच्छी तरह से फेट ले। थोड़ा सा बेसन का घोल अलग रख ले।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करे उसमे बेसन के घोल से पकोड़े बनाये और तेल में डालकर उन्हें तले। सारे घोल की इसी तरह से पकोड़े बना ले और उन्हें तल कर प्लेट में निकाल कर रख ले।
इतना करने के बाद दही को ले और उसे एक बर्तन में फेट ले। अब बचा हुआ बेसन का घोल दही में डाले और साथ ही उसमे पानी भी डाले और एक घोल तैयार कर ले।
अब कढ़ाई को गैस पर रखे उसमे बहुत थोड़ा सा तेल डाले और उसमे जीरा, हींग और मेथी डाले। उसके बाद जीरे के भून जाने पर उसमे लाल मिर्च, हल्दी और हरी मिर्च डाले।
इन भुने हुए मसालों में दही और बेसन का घोल डाले और कलछी की मदद से इस घोल को लगातार चलाते रहे। कुछ देर बाद घोल गाढ़ा होने लगेगा।
जब घोल में उबाल आने लगे तो उसमे तले हुए पकोड़े और नमक डाले और कुछ देर के लिए कड़ी को गैस पर पकने के लिए छोड़ दे। कुछ देर बाद आपकी स्वादिष्ट और लाजवाब पकोड़ा कड़ी बनकर तैयार है इसे बाउल में निकाले ऊपर से कड़ी पत्ता डालकर गरम गरम सर्वे करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »