18 Apr 2024, 15:43:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

लजीज अवधी कटहल कवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 4:46PM | Updated Date: May 28 2019 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटहल की अलग-अलग सब्जी बनाना चाहते हैं तो आपके लिए खास है अवधी कटहल कवाब

सामग्री
’कटा हुआ कटहल- 750 ग्राम 
’बारीक कटा प्याज- 3 
’बारीक कटी मिर्च-3 ’बारीक कटी पुदीना पत्ती- 3 चम्मच ’अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
’लहसुन- 7 कलियां ’बेसन- 1/3 कप
’गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच 
’भुने जीरे का पाउडर- 1 चम्मच 
’धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
’सौंफ पाउडर- 1 चम्मच 
’अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
’नमक- स्वादानुसार 
’तेल- आवश्यकतानुसार
विधि: कटहल के टुकड़ों को आधा कप पानी के साथ कुकर में डालें और चार से पांच सीटी लगाएं। आंच धीमी करें और दस मिनट तक पकाएं। गैस ऑफ करें। जब कुकर का प्रेशर अपने-आप निकल जाए तो कटहल को पानी से निकालें और उसे ठंडा होने दें। ग्राइंडर में उबला हुआ कटहल, अदरक, लहसुन, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर मिश्रण को पीस लें। तैयार मिश्रण को एक बरतन में डालें। उसमें बेसन, कटा प्याज, मिर्च, 
पुदीना पत्ती और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और लोई बनाएं। लोई को बीच से हल्का चपटा कर दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें तैयार कबाब डालें। दोनों ओर से चार-पांच मिनट तक तलें। कड़ाही से निकालें। टोमैटो सॉस या फिर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »