29 Mar 2024, 04:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सामग्री: 
 
अंगूर - 200 ग्राम 
अनार - 1 
आम - 1 
सेव - 1 
क्रीम - 1 कप (200 ग्राम) 
चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम )व 
नीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक 
दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
 
विधि: 
 
किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं।
 
दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइए, और दूध को चमचे से चलाते जाइए, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिए। कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुए, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिए।
 
फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिए, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिए। अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिए।
 
पके हुए कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिए। तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है।
 
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »