28 Mar 2024, 17:26:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकते रही है भाजपा- बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 8:13PM | Updated Date: Nov 14 2019 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के पहले तक भाजपा अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकते रही है। बघेल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज यहाँ कांग्रेस द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में नेहरू जी के देश के प्रति योगदान पर जहाँ प्रकाश डाला, वहीं उन्होंने भाजपा और संघ पर जमकर हमला भी बोला।
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में उच्चतम के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है, पर विवादित ढांचा ढहाने वालों ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने ढांचा ढहाया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश को भड़काने का काम किया है। बघेल ने संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संघ के लोग मुसोलनी और हिटलर प्रेरणा स्रोत पोशाक पहनते है और वाद्ययंत्र बजाते हैं, वो भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »