19 Apr 2024, 16:14:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आग लगने से पांच घर जलकर नष्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 2:58PM | Updated Date: Dec 15 2018 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के चकिया थाना के बरियाही गांव के चानन बिंद टोला में आग लगने से पांच घर जलकर नष्ट हो गए। 
 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चानन बिंद टोली में देर रात एक घर में अचानक आग लग गयी। देखते हीं देखते आग ने आसपास के चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में नकद और आभूषण समेत चार लाख रूपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
 
सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना की जानकारी मिलते हीं दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »