25 Apr 2024, 18:17:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

500 कार्टन विदेशी शराब बरामद,चालक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 7:00PM | Updated Date: Dec 11 2018 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भभुआ। बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र दहियांव गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 02 पर पुलिस ने कंटेनर पर लदी 500 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे हैं। इसी आधार पर दहियांव गांव के निकट पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर से 500 कार्टन में रखी 4300 लीटर हरियाणा निर्मित शराब बरामद की गयी है। सूत्रों ने बताया कि कंटेनर चालक सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »