29 Mar 2024, 11:05:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक तरफ जश्‍न तो दूसरी ओर सन्नाटा...ऐसा है राजस्थान का हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 3:06PM | Updated Date: Dec 11 2018 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में कुर्सिया खाली पड़ी है जबकि कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल है। कांग्रेस पार्टी को इस बात का आभास हो चुका था इसलिए कांग्रेस नेताओं ने लड्डुओं का ऑडर कर दिया है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के घर पर सोमवार की शाम को ही लड्डू पहुंचा दिए गए थे। कुछ नेताओं ने पटाकों के ऑडर भी किए थे जिसकी आपूर्ति भी करा दी गई है। कांग्रेस खेमे में आज जश्र की पूरी तैयारी है। 

राजस्थान में 199 सीटों में से कांग्रेस 100 से आगे चल रही है जबकि बीजेपी 81 पर है। राज्य में कांग्रेस की शानदार वापसी को लेकर कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जयपुर में जहां कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल है तो वहीं बीजेपी कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। बीजेपी दफ्तर के बाहर रखी कुर्सियां खाली पड़ी दिख रही है। 

 
यहां पर पार्टी की एक भी कार्यकर्ता या समर्थक नहीं दिख रहा। सुबह मुख्यमंत्री राजे अपनी जीत की दुआ मांगने के लिए मंदिर भी गईं लेकिन अफसोस इस बार राज्य में कांग्रेस को बढ़त मिली है। तस्वीरें राजस्थान के बीजेपी दफ्तर की हैं। जहां पर हर रोज की अपेक्षा बहुत कम लोग नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »