19 Apr 2024, 22:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कश्मीर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 10:28AM | Updated Date: Dec 11 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर में मानवाधिकारों का हो रहे उल्लंघन के विरोध में सोमवार को अलगाववादियों के आहूत हड़ताल के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहीं। सड़कों पर वाहन नदारद रहे और कई मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में पाबंदियां नहीं लागू होने के बावजूद सभी संवेदनशीन स्थानों पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। श्रीनगर के पुराने इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। ऐसा किसी प्रकार के प्रदर्शन तथा उसके कारण होने वाली हिंसा को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »