29 Mar 2024, 13:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बदमाशों सहित चार लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 7:11PM | Updated Date: Dec 10 2018 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के कायड़ रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ कर ले  जाने वाले दो बदमाशों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश नागौर जिले में पीलवा थाना क्षेत्र की जानियो की ढ़ाणी निवास बहादुर बावरी (29) तथा अजमेर जिले में मसूदा थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी भगवान  सिंह उर्फ राजू (27) को आज गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों को पीलवा से वारदात में काम में ली गई वैन के साथ गिरफ्तार किया गया।

लूटी  गई नगदी तीन लाख भगवान सिंह से तथा छह लाख रुपए बहादुर बावरी की  निशानदेही पर उसके मां बाप के पास घर से बरामद कर लिए गए। इस मामले में प्रहलाद राम (60) तथा उसकी पत्नी जस्सू देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने गत तीस नवंबर की देर रात कायड़ रोड़ स्थित बैंक आफ इंडिया का एटीएम उखाड़ लिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »