30 Mar 2024, 07:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन - इन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 12:30PM | Updated Date: Nov 21 2018 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज भारी संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं। करीब 30 हजार किसान जनआंदोलन करते हुए मुंबई के नजदीकी ठाणे जा पहुंचे हैं। इस मार्च में किसान और आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनरों तले लोग चल रहे हैं। यह रैली मुलुंद से निकलकर आजाद मैदान तक जाएगी। इसके बाद 22 नवंबर को रैली का समापन किया जाएगा। 
 
दरअसल इस मार्च के लिए किसानों का मकसद है कि लोड शेडिंग की समस्या, वनाधिकार कानून लागू करने, सूखे से राहत, न्यूनतन समर्थन मूल्य, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने जैसी मांगो को लेकर किसान सड़क पर उतर रहे हैं। इसके साथ ही किसानों का कहना है कि करीब 9 महीने पहले दिए गए आश्वासन के बाद भी अभी तक वादे पूरे नहीं हो सके हैं। 
 
इसके अलावा किसानों की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाए। साथी ही कहा कि यदि सरकार के द्वारा कोई भरोसेमंद आश्वाशन नहीं दिया जाता है तो इस आंदोलन को आगे भी बढ़ाया जाएगा। इस आंदोलन में कई सामाजिक कार्यकर्ता और किसान संगठनों से जुड़े हुए लोग शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »