29 Mar 2024, 19:10:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

राजद्रोह मामले में अल्पेश की जमानत अर्जी मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 10:35AM | Updated Date: Nov 21 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार को पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी तथा राजद्रोह के मामले में उनके साथ सह-आरोपी अल्पेश कथिरिया की यहां दर्ज राजद्रोह के मामले में जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
 
गत 19 अगस्त को यहां से गिरफ्तार किए गए अल्पेश अब राजद्रोह के एक अन्य मामले में सूरत पुलिस के कब्जे में हैं और जमानत मिलने के बावजूद वह जेल से रिहा नहीं हो पाएंगे। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एवाई कोगजे की अदालत ने उनकी जमानत अर्जी पर गत 30 अक्टूबर को ही सुनवाई पूरी कर ली थी और मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »