19 Apr 2024, 19:44:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पहले साथ में रहते हैं, फिर झगड़ा होता है तो लगा देते हैं रेप का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 2:36PM | Updated Date: Nov 18 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि रेप और छेड़छाड़ की 80 से 90 फीसदी घटनाएं जानकारों के बीच होती हैं। काफी वक्‍त के लि‍ए इकट्ठे घूमते हैं, एक दिन अनबन हो जाती है तो उस दिन उठा करके एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मेरा रेप किया। 
 
सीएम ने कहा कि राज्य में रेप की घटनाएं बढ़ी नहीं है। पहले भी रेप होते थे आज भी होते हैं। लेकिन यह चिंता का विषय है। हालांकि सीएम खट्टर ने रविवार को इस बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि मैने सहमति नहीं कहा मैने Between known कहा है और ये मेरी ओर से कही गई बात नहीं है। ये इन्वेस्टिगेशन से आया फैक्ट है। इसे सामाजिक तौर पर डील करना चाहिए और इसमें राजनीति नहीं देखनी चाहिए। सीएम के बयान की कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बलात्कार के संदर्भ में 'महिला विरोधी' टिप्पणी की है इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »