19 Apr 2024, 15:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुलदार के दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:53PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हल्द्वानी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विशेष अभियान दल(एसओजी) एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से गुलदार की दो खाल बरामद की हैं जबकि एक अन्य तस्कर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.रेणुका देवी ने सोमवार को बताया कि संयुक्त टीम ने आज सुबह अल्मोड़ा से लगभग छह किलोमीटर दूर कसार देवी तिराहे के निकट एक तस्कर के बैग से गुलदार की दो खालों को बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया तस्कर दिवान सिंह जिले के धौलछीना क्षेत्र से गुलदार की खालों को बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी क्षेत्र के जंगलों में मरे हुए जानवरों के शवों पर जहरीला पदार्थ लगाते थे। इन जहरीले शवों को खाकर गुलदार मर जाते थे। आरोपी गुलदार की खाल को बेचने के काम में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि भागने वाला अन्य तस्कर हरीश मेहरा अल्मोड़ा जिले के कफड़खान का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »