19 Apr 2024, 06:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सबरीमाला मुद्दे पर हिंदूवादी संगठनों और श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:49PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कलबुर्गी। केरल में सबरीमला के भगवान अयप्पा मंदिर में महिलाओं के प्रवेश संबंद्धी प्राचीन परंपरा की रक्षा की मांग करते हुए सोमवार को हिन्दुवादी संगठनों और श्रद्धालुओं ने कर्नाटक के कलबुर्गी में प्रदर्शन जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णय के विरोध में नारे लगाए। अयप्पा श्रद्धालु एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवराज संगोलगी ने कहा हम संविधान या लोगों के खिलाफ नहीं बल्कि संविधान में प्रदत लोगों के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करना जनता की मांग है लेकिन केरल सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »