20 Apr 2024, 19:59:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तीस लाख रुपए की अवैध शराब बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:31PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में चुरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक ट्रक से करीब 30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के विशेष दल ने सुबह  राजगढ़-हिसार बाइपास पर एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब के सस्ते ब्रांड की 1340 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने चालक पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना क्षेत्र के निवासी रवीन्द्र सिंह लुहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब वह पंजाब से लाया और गुजरात ले जा रहा था। हालांकि पुलिस को संदेह कि यह शराब राजस्थान मे विधानसभा चुनाव के दौरान खपाई जानी थी। उससे आगे पूछताछ की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »