19 Apr 2024, 11:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुरुग्राम घर में नग्न अवस्था में मिला 3 वर्षीय मासूम का शव, रेप के बाद..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 2:26PM | Updated Date: Nov 12 2018 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुरुग्राम के सेक्टर 66 में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक बंद पड़े घर में तीन वर्षीय मासूम का शव पड़ा मिला। शव नग्न अवस्तथा में था। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इसे बलात्कार के बाद हत्या मान रही है, लेकिन अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देने से इंकार कर दिया है।  
 
बच्ची रविवार सुबह 11 बजे से ही घर से गायब थी। पुलिस को जैसे ही बच्ची के शव के बारे में जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »