29 Mar 2024, 19:49:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कुशवाहा को बड़ा झटका, आरएलएसपी के दो विधायक जेडीयू में होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 10:00AM | Updated Date: Nov 12 2018 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में फूट के आसार हैं। खबर है कि एनडीए का हिस्सा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के दो विधायक पार्टी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में जा सकते हैं। 2019 के आम चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पहले से बिहार में एनडीए के घटक दलों में पेच फंसा हुआ है। ऐसे में नीतीश के साथ आरएलएसपी के विधायकों के जाने से नई खिचड़ी पक सकती है।
 
यही वजह है कि आरएलएसपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाते हुए नसीहत दी है। आरएलएसपी विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान के जेडीयू में शामिल होने की खबरों को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने अपने आॅफिशल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, समेटिए नीतीश कुमार अपने लोगों को।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »