20 Apr 2024, 03:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : मिट्टी धंसने से दो महिला समेत चार लोगों की दबकर मौत, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 11:34AM | Updated Date: Nov 9 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के नाजिरपुर गांव में आज मिट्टी खोदने के दौरान दो महिला समेत चार लोगों की दबकर मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने यहां बताया कि नाजिरपुर गांव के कुछ लोग छठ पूजा के लिये तालाब के निकट मिट्टी खोद रहे थे तभी मिट्टी धंसने से दो महिला समेत चार लोगों की दबकर मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि म़ृतकों की पहचान रूना देवी (42) ,राजकुमारी देवी (50) और अमित कुमार (16) के रूप में की गयी है। एक अन्य मृतक की पहचान नही की जा सकी है। घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »