29 Mar 2024, 19:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेलंगाना में टीआरएस नेता की पत्थरों से कुचलकर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 11:18AM | Updated Date: Nov 7 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना के विकराबाद में मंगलवार सुबह तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नेता नारायण रेड्डी का शव मिला। पत्थरों से कुचलकर उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की खबर मिलते ही उनके समर्थक आक्रोशित हो गए। इस घटना के बाद नेता के समर्थकों ने दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी।
 
दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। टीआरएस नेता हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का महौल है। तनाव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने काफी संख्या में पुलिस जवानों को इलाके में तैनात किया है। वरिष्ठ अधिकारी भी वहां के माहौल पर नजर बनाए हुए हैं। पल-पल की सूचना ले रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »