25 Apr 2024, 05:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेल वार्डर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 9:37PM | Updated Date: Sep 25 2018 9:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने बरनाला जेल के वार्डर  हरमनप्रीत सिंह को आज 17,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर  लिया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जेल वार्डर  को शिकायतकर्ता मेजर सिंह के पुत्र की जेल से बाहर छुट्टी बढ़ाने के एवज में रिश्वत ले रहा था। मेजर सिंह शिकायत में कहा था कि उसका बरनाला जेल में 20 वर्ष कैद की सजा काट रहा है। वह 34 दिन की  पैरोल पर बाहर आया था लेकिन बीमार पड़ गया। आरोपी वार्डर छुट्टी आगे बढ़ाने के लिये 20 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा था लेकिन बाद में सौदा 17000 रूपए में तय हो गया। प्रवक्ता के अनुसार आरोपी वार्डर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत ब्यूरो के पटियाला थाने में मामला दर्ज  किया गया है तथा आगे जांच की जा रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »