25 Apr 2024, 16:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने छात्र की मौत पर जताया गहरा शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 6:53PM | Updated Date: Sep 25 2018 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया के मिशन मध्य विद्यालय की छत गिरने से हुई एक छात्र की मौत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। कुमार ने यहां कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने मृत छात्र के परिवार को अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश भी दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »