18 Apr 2024, 22:00:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड: गिरिडीह में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 9:00PM | Updated Date: Jun 20 2018 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिरिडीह। झारखंड में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष टोप्पो ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिले में बढ़ रहे साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष पुलिस अभियान के तहत चपुआडीह गांव में की गई

छापेमारी के दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। टोप्पो ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, पांच फर्जी सिम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, 9500 रुपए नकद, एक बैंक खाते से दो लाख 14 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन डिटेल तथा अन्य कागजात बरामद किए गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »