20 Apr 2024, 07:31:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रेम प्रसंग में एक की गोली मार कर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 3:56PM | Updated Date: Jun 20 2018 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के पटेलनगर मुहल्ले में आज प्रेम प्रसंग को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पटेल नगर मुहल्ला निवासी और चापाकल मिस्त्री रंजीत मंडल कहीं जा रहा था तभी  उसी मुहल्ले के विकास कुमार वर्मा ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जाता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »