23 Apr 2024, 23:34:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक विधानसभा में कुमारास्वामी ने हासिल किया बहुमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2018 4:16PM | Updated Date: May 25 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता पर विराम लग गया है। एचडी कुमारास्वामी ने आज विश्वास मत हासिल कर लिया है। बता दें कि किसी भी पार्टी को कर्नाटक चुनाव में स्पष्ट जनादेश नहीं मिला था। वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। नतीजों के बाद कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया था, येदियुरप्पा मुख्यमंत्री भी बने और उन्हें राज्यपाल ने शक्ति परीक्षण के लिए 15 दिन का मौका दिया।
 
इस बीच राज्यपाल के इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा को विश्वासमत हासिल करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया था। शक्ति परीक्षण से पहले येदियुरप्पा ने विधानसभा में इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। अब जेडीएस - कांग्रेस के नेतृत्व में कर्नाटक में सरकार बनी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »