28 Mar 2024, 19:33:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केंद्र के विरोध में आंध्र में राजमार्ग बंद करो आंदोलन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 5:13PM | Updated Date: Mar 22 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। केंद्र सरकार की ओर से आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने में उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए  राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करो आंदोलन चलाया गया। पत्येका होडा साधना समिति (पीएचएसएस) ने इस आंदोलन का आह्वान किया था जिसका वामपंथी पार्टियों, वाईएसआरसीपी तथा जन सेना पार्टी ने समर्थन किया था। दिलचस्प बात यह रही कि राजमार्ग बंद करो आंदोलन में तेलुगू देशम पार्टी के नेता भी दिखे। विजयवाड़ा के कनका दुर्गा में भारी संख्या में आंदोलनकारी इकट्ठा हुए और सड़क पर बैठ गए जिसके कारण चेन्नई-कोलकाता राजमार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।

फिल्म अभिनेता शिवाजी, कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव के रमाकृष्णा, वाईएसआरसीपी के प्रवक्ता के पार्थसारथी ने भी राजमार्ग बंद करो आंदोलन में भाग लिया। इस आंदोलन के कारण दोनों सैकड़ो वाहन मार्ग पर खड़े रहे। देवीनेनी अविनाश के नेतृत्व में तेदेपा कार्यकर्ताओं ने रामवारप्पादु में चेन्नई-कोलकाता राजमार्ग को जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने अनंतपुर-बंगलोग राजमार्ग पर भी रास्ता रोको आंदोलन चलाया। 

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने नंदीगाम में हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग को बंद किया और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस तरह से पूरे आंध्रप्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। विजयवाड़ा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रामाकृष्णा ने कहा कि आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर रोड रोक आंदोलन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर गत तीन वर्षों से विभिन्न तरह के आंदोलन चलाए जा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले को लेकर दृढ़ रवैया अपना रखा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »