28 Mar 2024, 21:39:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मजदूरों की बेहतरी के लिए सरकार संकल्पबद्ध-शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 9:11PM | Updated Date: Feb 24 2018 9:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि प्रदेश के मजदूरों की बेहतरी के लिए सरकार संकल्पबद्ध है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। चौहान आज यहां जिले के पनागर विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय असंगठित श्रमिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूर देश-प्रदेश के निर्माण में महती भूमिका निभाते हैं। उनके कठोर परिश्रम के चलते ही मध्यप्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। प्रदेश की विकास दर और कृषि विकास दर में हुई वृद्धि में सर्वाधिक योगदान मजदूरों का ही है।    

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »