29 Mar 2024, 13:32:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मंत्री ने गाँव-गाँव जाकर किसानों को योजनाएँ समझाईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 7:59PM | Updated Date: Feb 24 2018 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। प्रदेश के जनसम्­पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने यहां गांव-गांव जाकर किसानों को योजनाएं समझाई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम टकाखुर्द और घूघसी ग्राम जाकर कृषकों से भेंट की। उन्होंने कहा कि ग्राम टकाखुर्द के 816 किसानों को 50 लाख 61 हजार रुपए बतौर राहत राशि प्राप्त होंगे। घूघसी ग्राम में 525 किसानों को 24 लाख 86 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है। ग्राम पाली पमारी के किसानों के लिए मंजूर राशि की जानकारी भी दी।

ग्राम जौन्हार और कमथरा में भी ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दतिया के नजदीक स्थित ग्राम रावतपुरा में ग्रामवासियों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि ग्राम रावतपुरा के अवर्षा से प्रभावित 347 किसानों को 12 लाख 24 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की जा रही है। इसी तरह ग्राम चितुवा के 396 किसानों को 14 लाख 79 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »