19 Apr 2024, 19:54:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

हार्दिक पटेल का ऑफर- डिप्टी CM कांग्रेस में आएं मन चाह पद पाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2017 12:14PM | Updated Date: Dec 30 2017 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में छठी बार सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के बीच फूट की खबरों के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने नितिन को अपने साथ शामिल होने का ऑफर दिया है। हार्दिक ने कहा है कि अगर भाजपा में नितिन पटेल का सम्मान नहीं हो रहा है, तो वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
 
हार्दिक ने कहा, 'अगर नितिन भाई 10 विधायकों के संग भाजपा छोड़ने को तैयार हैं, तो हम कांग्रेस में उन्हें उपयुक्त पद देने की बात करेंगे। हार्दिक ने ये बात बोटाड में पाटीदार आंदोलन समिति की बैठक में कहीं।
 
दरअसल नितिन पटेल को कोई अहम विभाग न दिए जाने से नाराज नितिन ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन पटेल ने पार्टी को 48 घंटे का अल्टिमेटम तक दे दिया है। 
 
डिप्टी सीएम विभागों के वितरण से खुश नहीं हैं। वह गृह और शहरी विकास मंत्रालय चाहते थे, जो उन्हें नहीं मिला। साथ ही उनको 2 अहम विभाग राजस्व और वित्त विभाग भी नहीं दिए गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »