25 Apr 2024, 12:59:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

लेडी कांस्टेबल ने कांग्रेस विधायक को जड़ा थप्पड़ के बदले थप्पड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2017 2:33PM | Updated Date: Dec 29 2017 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल में मिली हार की समीक्षा बैठक के लिए शिमला पहुंचे हैं। इस दौरान यहां कांग्रेस कमेटी की सचिव आशा कुमारी और महिला पुलिस कांस्टेबल में हाथापाई का मामला सामने आया है।

दरअसल राहुल के दौरे के मद्देनजर भीड़ काबू करने के लिए वहां पुलिस बल भी तैनात था। तभी भीड़ में मौजूद कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने एक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया, जवाब में महिला पुलिस ने भी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। 
 
इस दौरान लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया और मामला शांत हुआ। फिलहाल अभी इस मामले में किसी भी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि, हिमाचल के जिला चंबा के डलहौजी विधानसभा से कांग्रेस विधायक है। 
 
बताया जा रहा है कि, आशा कुमारी राहुल गांधी से मिलना चाहती थीं, जबकि महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक दिया था। इससे नाराज कांग्रेस विधायक ने महिला पुलिस को थप्पड़ मारा। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »