25 Apr 2024, 21:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जब मेले में सरेआम किस करने लगे कपल्स, जानिए इसकी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 11:43AM | Updated Date: Dec 11 2017 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश में सार्वजनिक स्थानों पर कपल्स को किस करते देखा जा सकता है, पर भारत में ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता, पर भारत में एक जगह ऐसी है जहां आयोजित एक मेले में सार्वजनिक किसिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें भाग लेने वाले जोड़ों ने सबके सामने देर तक एक दुसरे को किस किया।यही नहीं, सबसे ज्यादा देर तक किस करने वाले जोड़ों को इनाम भी दिए गए।

विधायक ने रखी प्रतियोगिता की नींव
सबसे आश्चर्यजनक बात तो ये थी कि इस चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन विधायक साइमन मरांडी एवं प्रो स्टीफन मरांडी ने अपने पैतृक गांव तालपहाड़ी में हर साल लगने वाले डुमरिया मेले में कराया था। यह पहला ऐसा मौका था, जब मेले में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
 
तलाक के रोकथाम की पहल: विधायक
विधायक का मानना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तलाक के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे थे, जिसका कारण है आदिवासियों का संकोची प्रवर्ती का होना। आदिवासी अपने प्यार का इजहार खुलकर नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से पति पत्नी के आपसी झगड़े, तलाक में परिवर्तित हो जाते हैं। क्षेत्र का विधायक होने के नाते ये हमारी जिम्मेदारी हैं कि इन मामलों की रोकथाम की जाए। चुंबन प्रतियोगिता को आयोजित कराने का मुख्य मकसद पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट को दूर कर उनके आपसी रिश्तों को मजबूत बनाना हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »