20 Apr 2024, 00:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

BJP का मिशन गुजरातः PM मोदी के साथ चुनाव प्रचार करेंगे 50 मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 2:22PM | Updated Date: Nov 23 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा अपने प्रचार अभियान की शुरूआत 26 नवंबर को राज्य के सभी करीब 50 हजार बूथों पर 'मन की बात-चाय के साथ' कार्यक्रम के साथ करेगी जबकि अगले दिन 27 से 29 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन में 7 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि मोदी 27 नवंबर को कच्छ जिले के मुख्यालय भुज, राजकोट जिले के जसदण, अमरेली के धारी और सूरत के कामरेज में तथा 29 को मोरबी, सोमनाथ के निकट प्राची, भावगर के पालिताणा और नवसारी में रैलियां करेंगे। ये सभी क्षेत्र पहले चरण के चुनाव में शामिल है। 
      
इससे पहले 26 नवंबर को सभी बूथ क्षेत्रों में पार्टी 'मन की बात चाय के साथ' कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके बाद पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम होगा। भाजपा का चुनावी मुद्दा वंशवाद और जातिवाद बनाम विकासवाद का होगा।
 
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 89 सीटोें पर होने वाले चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, नीतिन गडकरी, उमा भारती तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत करीब 50 केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »